Kabhi yu b to ho..
The wait
Friday, September 21, 2018
चलते हुए गुज़र गया है वक़्त काफी ,
नयी मंजिल तो नहीं पर..
काफिले मिले है कई, टूटे हुए दिलो के सड़क पर !!
Monday, September 3, 2018
भला हों बनाने वाले का जो कुछ अधूरा छोड़ दिया ,
चाँद पर गर दाग़ ना होते तो हुस्न को अहमियत कौन देता ।
Monday, July 2, 2018
दिल मयस्सर था कभी उनके उन्स के मुन्तज़िर
ख़्वाबीदा जिंदगी में ख़ुशी के हर्फ़ तलाशता था
आबशार सा गिरता हूँ अब मुसलसल सिफ़र में,
रिवायत से मुख्तलिफ़ दिल-ए -पुर -इज़्तिरार में भी सुकून है !!
Thursday, May 24, 2018
परवाह ना कर ढलकती उम्र का..
हुस्न तो तमाशबीनों का ईमान बयान करता है !!
लिबास की सिलवटों में उलझ जाते हैं लोग ..
परवाना वो, जो तेरी रूह का रंग बता दे !!
आँखों ही आँखों से कह दो,
लफ्ज़ो से क्यू जाताना है।
कहोगे तुम कुछ, मुश्किल हमे होगी
हम लगाएं दिल किस किस से
कमबख्त हमे चाहते लोग इतना है 😆
हम तो हमेशा यही थे,
तुम ही ग़ुमराह रास्ते तलाशते रहे।
महक तुम्हारे दामन की हर गली में फैली थी
हम मुहल्ला छोड़ ही न सके !!
हम तेरी याद याद में जाम पर जाम उतारते रहे
इस उम्मीद में की नशा गमे जुदाई भुला देगा !!
कहाँ पता था नादने दिल को..
कि होश खोकर ही रांझा बनते हैं लोग !!
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)